Priyanka Verma

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता - चौराहा जिंदगी का

चौराहा जिंदगी का..


चौराहा जिंदगी का,

हर बार सामने आ जाता है,

चारों दिशाओं की तरफ,

सही रास्ता, नज़र आता है,


जो रास्ता चुना हमने,

बाकी तीन रास्तों को छोड़,

उम्मीद करते हैं,हम हर बार,

संभल जाएं हम, इस बार,,


पर जीवन कुछ यूं बदलता जाता है,

एक बार राह चुन लेने के बाद,

ना जाने क्यों,

दूसरा रास्ता सही नज़र आता है।।



प्रियंका वर्मा
17/10/22

   19
6 Comments

Abhinav ji

18-Oct-2022 09:11 AM

Nice

Reply

Punam verma

18-Oct-2022 08:18 AM

Nice

Reply

Raziya bano

17-Oct-2022 07:11 PM

Nice

Reply